मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के कई शहरों में प्रचंड शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में प्रचंड शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान पूर्वी व पश्चिमी अंचलों में कई स्थानों को कोल्ड डे के हालात रहेंगे यानि दिन में धूप नहीं निकलेगी। सुबह व रात में घना कोहरा छाया रह सकता है।

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान चुर्क रहा, जहां रात का तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या, लखनऊ, बरेली मण्डलों में रात का तापमान सामान्य से कम रहा। सोमवार को लखनऊ और आसपास के इलाकों में दिन में धूप खिली मगर ठिठुरन बनी रही। शाम होते-होते ठण्ड का असर और गहरा गया।

पूर्वी और पश्चिमी यूपी में सोमवार को सुबह व रविवार की रात में घना कोहरा छाया रहा। दोनों अंचलों में शीतलहर का प्रकोप भी बना रहा। बीते 24 घण्टों के दौरान गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद मण्डलों में दिन का तापमान सामान्य से कम रहा। प्रदेश में सबसे अधिक 25.4 डिग्री सेल्सियस दिन का तापमान तापमान झांसी में दर्ज किया गया।

इन इलाकों में कुहासा बना रहेगा
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली,पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, हरदोई, सीतापुर, बलरामपुर, गोण्डा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, सुल्तानपुर, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर, मऊ।

प्रचंड शीतलहर रहेगी
फर्रुखाबाद, बरेली, लखीमपुर खीरी, बहराइच, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ,रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, जौनपुर,वाराणसी, बांदा, चित्रकूट, प्रतापगढ़, सोनभद्र।

यहां घना-बहुत घना कोहरा 
मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, हरदोई, सीतापुर, बलरामपुर, गोण्डा, सिद्धार्थनगर, बस्ती..

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button