राज्य मंत्री स्वाति सिंह ने किया corona योद्धाओं का सम्मान

लखनऊ। राज्य मंत्री स्वाती सिंह ने “द ब्ल्यू सैफीर लॉन” में कोरोना corona योद्धाओं का सम्मान किया।  कार्यक्रम के आयोजन का आरंभ चीनी सैनिकों के संग हुई मुठभेड़ में वीरगति प्राप्त हुए भारतीय सैनिकों की वीरता को नमन कर,दो मिनट का मौन रख, व वीर योद्धाओं के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर हुई ।

इस मौके पर स्वाती सिंह ने कोविड – 19 में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुए अपना अहम योगदान देने वाले कोरोना corona योद्धाओं डाक्टरों , नर्सों , पत्रकारों आदि को स्मृति चिन्ह , अंग वस्त्र , मास्क व सेनिटाइजर भेंट कर सम्मानित किया । मुख्य अतिथि ने डाक्टरों , नर्सों , पत्रकारों व सफाई कर्मियों की प्रसंसा करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी corona कोविड-19 में हमारी नर्सो , डाक्टरों सफाई कर्मियों आदि का बहुत बड़ा योगदान रहा ।  

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button