मोहनलालगंज कस्बा दो दर्जन सीसीटीवी कैमरो से हुआ लैस

लखनऊ। ग्रामीणों क्षेत्रों में अपराधियों पर लगाम कसने के लिये पुलिस ने जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगा दिये है। जिनका एक कन्ट्रोल रूम भी बनाया गया है। जिससे अब वारदातों को अंजाम देकर बच निकलना अपराधियों के लिये आसान नहीं होगा। पुलिस चंद सेकेण्ड में ही हाईवे पर आवागमन करने वाले किसी भी शख्स के हुलिए और वाहन के नंबर की पहचान बेहद आसानी से कर लेगी।

मोहनलालगंज कस्बे को पुलिस ने पांच लाख से अधिक की लागत से तकरीबन दो किलोमीटर के दायरे में छह मैगापिक्सल क्षमता के चौबीस सीसीटीवी कैमरों से लैस कर दिया है। सोमवार को मोहनलालगंज पहुंचे पुलिस कमिश्नर सुजीत पाण्डेय ने सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के लिए कस्बे में नवनिर्मित चौकी में बनाए गए कन्ट्रोल रुम का लोकार्पण करते हुए डीसीपी रईस अख्तर की अगुवाई में एसीपी संजीव कुमार सिन्हा और प्रभारी निरीक्षक जीडी शुक्ल की टीम के प्रयासों की सराहना कर इसे दूसरों के लिए अनुकरणीय बताया।

उन्होंने लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के सभी थाना क्षेत्रों में सीसीटीवी की चाक-चौबन्द व्यवस्था कराने का अभियान चल रहे होने की भी जानकारी दी। इससे पूर्व मोहनलालगंज कोतवाली का निरीक्षण करने के दौरान पुलिस कमिश्नर ने आधुनिक विवेचना कक्ष की व्यवस्थाएं देखकर मातहतों को शाबासी दी और जल्द ही सभी थानों में इसे लागू कराने की बात कही। वहीं पुलिस कमिश्नर ने पुलिस कर्मियों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए सचेत रहने और सोशल डिस्टेन्सिंग ,मास्क व सेनेटाइजेशन के एहतियाती उपाय अमल में लाने के निर्देश दिए। 

कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद पहली बार मोहनलालगंज पहुंचे सुजीत पाण्डेय ने कोतवाली का निरीक्षण किया। जहां उन्होने सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुये सबसे पहले मशीन से अपने हाथो को सेनेटाइज कर अपनी थर्मल स्कैनिगं करायी। जिसके बाद  कार्यालय, शस्त्रागार, कम्प्यूटर कक्ष,आगन्तुक कक्ष सहित परिसर का निरीक्षण किया। 

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button