पीएम मोदी का बयान नीतीश कुमार ही बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भाजपा मुख्यालय पर ‘धन्यवाद समारोह’ को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए के कार्य करने की बात कही। इससे संकेत साफ हो गए हैं कि मुख्यमंत्री पद को लेकर एनडीए में किसी तरह का कोई पेंच नहीं फंसा है।

हालांकि, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह चुनाव के पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि भले ही जदयू की सीटें कम आएं, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बनेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव नतीजे आने के बाद बुधवार को भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “हम सभी भाजपा और एनडीए के कार्यकर्ता, नीतीश के नेतृत्व में, हर बिहारवासी के साथ, इस संकल्प को सिद्ध करने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे।

” इधर, प्रधानमंत्री मोदी ने नीतीश के नेतृत्व में भाजपा और एनडीए कार्यकर्ताओं के बिहार के लिए काम करने की बात कही, उधर नतीजों के बाद खामोश चल रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी ट्वीट कर अपना संदेश दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा, “जनता मालिक है। उन्होंने एनडीए को जो बहुमत प्रदान किया, उसके लिए जनता-जनार्दन को नमन है। मैं पीएम नरेंद्र मोदी को उनसे मिल रहे सहयोग के लिए धन्यवाद करता हूं।”

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button