लाखों रुपये के फोन बरामद

लखनऊ। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी जोन की सर्विलांस सेल ने जनता के खोये हुए 100 गुमशुदा स्मार्ट फोन को बरामद कर उनके मालिकों के सुपुर्द कर दिया। जिनकी कीमत लगभग 19 लाख 25 हजार रुपये आकी गई है। खोए हुए अपना मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल गए। डीसीपी दक्षिणी ने सर्विलांस टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
पुलिस उपायुक्त दक्षिणी राहुल राज के मुताबिक नागरिकों के खोए हुए मोबाइल के संबंध में शिकायती पत्र दिए गए थे। संबंधित फोन के आईएमईआई नम्बर के आधार सर्विलांस सेल की टीम तफ्तीश कर रही थी।

सर्विलांस सेल के उप निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि तफ्तीश के दौरान खोए हुए मोबाइलों की लोकेशन लखनऊ,हरदोई,सीतापुर समेत अन्य जनपदों में मिली। जिसके बाद संपर्क कर 100 मोबाइलों को बरामद कर लिया गया। उप निरीक्षक ने बताया कि खोए हुए मोबाइल जो लोग पाते उसे विश्वास में लेकर किसी राह चलते लोगों को कम दाम में बेच दिया जाता था। जिसके बाद वह लोग सिम डालकर इस्तेमाल करने लगते थे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button