गुम हुए मोबाइल को पुलिस ने 15 शिकायतकर्ताओं को लौटाया

लखनऊ। मानक नगर पुलिस ने 15 शिकायतकर्ताओं को उनके गुम हुए  मोबाइल फोन रिकवर कर सौप दिया है। वही अपने गुम हुए मोबाइल फोन पाकर सभी शिकायतकर्ताओं के चेहरे खिल गए और सभी ने पुलिस की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
फोनों को साइबर सेल की मदद से बरामद कर सभी 15 शिकायतकार्ताओं को थाने बुला सौप दिया गया है। जिसमें शिकायतकर्ता आकाश वर्मा, शुभम कुमार, शक्ति सिंह, जावेद अली, शशी, शांति सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे। वही पुलिस के अनुसार रिकवर किए गए सभी मोबाइलों फोन की कुल कीमत तीन लाख रुपये के आसपास आंकी गई है। इस दौरान शिकायतकर्ताओं के साथ थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह सहित एसएसआई लालजी पांडेय, एसआई हरिराम, एसआई इंद्रपाल सिंह फौजदार, एसआई ज्ञानेश्वर सिंह, कांस्टेबल दिनेश धनगर, कांस्टेबल प्रकाश यादव मौजूद रहे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button