प्रांतीय महामंत्री ने सफाई कर्मचारियों को बांटे उपहार व मिठाई

मोहनलालगंज, लखनऊ। सैदापुर गांव में गन्दगी की शिकायत पर सफाईकर्मियों ने रविवार को चार घण्टे का व्यापक सफाई अभियान चलाया। अभियान की जानकारी पाकर उप्र पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पूर्व प्रांतीय महामंत्री गांव पहुंच गए। उन्होंने सफाईकर्मियों के कर्तव्यनिष्ठा की सराहना कर उपहार और मिठाई भेंटकर उनकी हौसला अफजाई की।
मोहनलालगंज के सैदापुर गांव की नालियों में सिल्ट जमा होने और गन्दगी की शिकायत पर एडीओ पंचायत अशोक यादव ने  सफाईकर्मियों की टीम गठित कर दी। रविवार को टीम ने गांव पहुंचकर व्यापक सफाई अभियान शुरु कर दिया। चार घण्टे के अभियान के दौरान सफाईकर्मियों ने गन्दगी की शिकायत का समाधान कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही ग्रामीण सफाईकर्मचारी संघ के पूर्व प्रांतीय महामंत्री रामेन्द्र श्रीवास्तव ने सैदापुर पहुंचकर साथियों का मनोबल बढ़ाकर उन्हें मिठाई और उपहार भेंटकर दीपावली की बधाई दी। इस दौरान गांव के लोगों ने भी सफाईकर्मियों के कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। टीम में संतोष कुमार रामप्रताप तेज प्रकाश और धर्मराज शामिल रहे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button