लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने हॉफ़-मैराथन के विजेताओं को किया सम्मानित

देश और प्रदेश को सफलता के शिखर पर ले जाने की ज़िम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है, जिसके लिए युवाओं का फिट रहना बहुत ज़रूरी है- जितिन प्रसाद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने रविवार को 1090 चौराहे पर महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से शो नवाब्श फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित शील्ड डिफ़ेंस कॉलेज हॉफ़-मैराथन के समापन समरोह में विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया।

उन्होंने मैराथन का आयोजन करने वाली पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि देश और प्रदेश को सफलता के शिखर पर ले जाने की ज़िम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है, जिसके लिए युवाओं का फिट रहना बहुत ज़रूरी है।
जितिन प्रसाद ने प्रतिभागियों और विजेताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में जीतना और हारना बाद की बात है सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता है खेल में प्रतिभाग करना। उन्होंने मैराथन में शामिल हुए प्रतिभागियों से कहा कि आप सभी माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा चलाये जा रहे फिट इण्डिया अभियान के सशक्त भागीदार हैं।
शील्ड डिफेंस कॉलेज हॉफ मैराथन, लखनऊ में काफी संख्या में प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस मैराथन में 21, 10 , 05 और 03 किमी  की दौड़ का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर विधायक बृजभूषण राजपूत सहित हजारों की संख्या में प्रतिभागी गण एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button