समूह की महिलाओं के विरोध पर राशन दुकान आवंटन की बैठक निरस्त

kamlash varma 

लखनऊ। विकास खण्ड मलिहाबाद की ग्राम पंचायत सरावा के मजरा टिकरी खुर्द के प्राथमिक विद्यालय में राशन की दुकान को लेकर लगभग दस समूहों के साथ सचिव, प्रधान सहित अन्य कर्मचारियों के साथ बैठक की गई जिसमें कई समूह की मुखियाओं ने सचिव व प्रधान पर अपनी मनमानी के चलते रोजगार सेवक को राशन की दुकान आवंटित करने का आरोप लगाते हुए विरोध किया। समूह की महिलाओं के विरोध को देखते हुए बैठक निरस्त की गई।

स्वयं सहायता समूह की शुभ समूह, सागरवती समूह, हंस समूह, पचकारिया माता समूह, सीताराम समूह, वैष्णो मां समूह, बालाजी समूह, अथर्व समूह जैसे तमाम समूह के पदाधिकारी एवं सदस्यो ने पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान पर पंचायत में बिना मुनादी कराए बैठक करने का आरोप लगाया। कुछ लोगों द्वारा सूचना पाकर बैठक में पहुंची समूह की महिलाओं ने सचिव शैलेश यादव व अभिषेक मिश्रा ब्लॉक मिशन मैनेजर व प्रधान पर अपने नजदीकी रोजगार सेवक को राशन की दुकान का आवंटन के प्रस्ताव का समूह की महिलाओं ने संगठित होकर विरोध करते हुए कि फिर जहां राशन राशन की दुकान अटैच है वही रहे या फिर किसी एक समूह को जो पुराना हो उसे राशन की दुकान आवंटित की जाए। समूह की महिलाओं के भारी विरोध को देखते हुए बैठक निरस्त की गई।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button