कायस्थों को टिकट देगी समाजवादी पार्टी : नवीन चंद्र सक्सेना

लखनऊ  नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव नवीन कुमार सक्सेना ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के काल की तमाम उपलब्धियों का ब्येरा गिनवाया। समाजवादी सरकार बनाने का मन अब उत्तर प्रदेश की जनता ने कर लिया है। इसी के चलते तमाम छोटे दल अब समाजवादी पार्टी की तरफ खिंचे चले आ रहे हैं। हालांकि ऐसा कह कर उन्होंने छोटे दलों की हैसियत को बेहद कम करके आंका।

समाजवादी पार्टी चाहे जितने दलों से समझौते करे लेकिन इन सभी दलों को मिलाकर वह करीब पचास सीटें देगी और खुद साढ़े तीन सौ सीटों पर उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी।श्री सक्सेना ने कहा कि कायस्थ समाज हमेशा से ही भाजपा का साथ देता रहा है। जबकि जब मुलायम सिंह मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष, डीजीपी, मुख्य सचिव आदि सभी प्रमुख पदों पर कायस्थों को तैनाती की थी। और तो और कायस्थ समाज के लिए चित्रगुप्त पार्क की लखनऊ में जगह भी उन्हीं के कार्यकाल में दी गयी थी।

श्री सक्सेना ने कहा कि  किसी भी कायस्थ को मंत्री नहीं बनाया गया और न ही भाजपा सरकार में कायस्थों को जगह मिली । उन्होंने कहा कि आप लोग एक बार पुन: समाजवादी पार्टी पर विश्वास कीजिये ।इस बात का खुलासा किया कि आगामी 2०22 के चुनाव में समाजवादी पार्टी कायस्थ समाज को उनके वोट प्रतिशत के लिहाज से करीब 11 सीटों पर टिकट देने का मन बना रही है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button