SDM की कार्रवाई पर हड़कंप, सरकारी गल्ले की दुकानों का औचक निरीक्षण

लखनऊ। बुधवार को SDM उपजिलाधिकारी सन्तबीर सिंह की ताबड़तोड़ करवाई से मलिहाबाद में हड़कम्प मच गया। मोके पर दुकानों का औचक निरीक्षण कर कारवाई की गई। मलिहाबाद तहसील क्षेत्र माल में सरकारी गल्ले की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में दो दुकाने बंद मिली। इसके चलते SDM ने निर्देश दिए कि सरकारी गल्ले की को समय पर खोला जाए।किसी प्रकार की घटतौली की शिकायत मिलती है तो उस पर कारवाई की जाएगी। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानों के रजिस्टर और स्टॉक की जांच के साथ राशन वितरण की व्यवस्था जानी। SDM के निरीक्षण में राशन डीलरों में हड़कंप रहा। साथ ही उनसे डिजिटल रूप से राशन वितरण में आ रही समस्याओं के बारे में भी पूछा गया।

इसके बाद माल क्षेत्र में ग्राम पिपरी कुराखर गांव के पास अवैध लकड़ी पकड़ी गई जिस पर वन विभाग के कर्मचारियों को बुलाकर गाड़ी जप्त कराई गई और कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं इस संबंध में SDM संतबीर ने बताया कि सड़क पर चल रहे ओवर लोडिंग वाहनों पर अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों की शिकायत मिलने पर कठोर करवाई की जाएगी।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button