शैलेन्द्र सिंह सेंगर बने गोवा की अंडर-19 क्रिकेट टीम के सहायक कोच  

लखनऊ । देवधर ट्रॉफी में 2007-08 विजेता मध्य क्षेत्र की टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले शैलेन्द्र सिंह सेंगर को गोवा क्रिकेट एसोसिएशन ने अंडर-19 क्रिकेट टीम का प्रशिक्षक नियुक्त किया है।

मूलतः जालौन के उरई के निवासी सेंगर ने लखनऊ में अपने खेल को निखारा और उत्तर प्रदेश से जूनियर क्रिकेट से लेकर रणजी ट्रॉफी टीम में जगह पक्की की। इंग्लैंड में माइनर काउंटी में खेले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सेंगर लखनऊ सीनियर क्रिकेट लीग में यूपी टिंबर से खेलते थे।

लखनऊ जोन की सीनियर और टीम के चयनकर्ता रहे सेंगर ने बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के क्रिकेट टीम का भी चयन किया है। अब वह पहली बार उत्तर प्रदेश के बाहर किसी टीम के कोच बने हैं। एमबीए तक शिक्षित शैलेन्द्र सिंह सेंगर गोवा से मौका मिलने पर बेहद उत्साहित हैं और वह टीम से बेस्ट प्रदर्शन कराने को लेकर आशान्वित हैं।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button