किसानों  की फसलों को चट रहे आवारा पशु

kamlash varma 

लखनऊ। मलिहाबाद में आवारा पशुओं की तादाद दिन पर दिन बढ़ने से किसानो की हालत खराब होती जा रही है। दर्जनो आवारा पशुओ के झुंड खेतों में पहुंचकर किसानों की फसलों को नष्ट कर रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार आवारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में नहीं भेज रहे हैं जिससे किसान परेशान है। मलिहाबाद क्षेत्र के पुरवा गांव से दतली जाने वाली रोड़ के किनारे छोटी नहर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर किसान के खेत में दर्जनों आवारा पशु खेत में खड़ी गेंहू की फसल को नष्ट कर रहे हैं।

वहीं किसानो ने बताया कि पूरे क्षेत्र में आवारा पशु खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे और बागवानो को भी छुट्टा जानवरों का नुकसान झेलना पड़ रहा है बागों में नीचे लगे और छोटे पेड़ों में कल्लो को यह जानवर खा कर बर्बाद कर डालते हैं जिससे आगामी आने वाली फसल बर्बाद हो रही है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button