छात्र-छात्राओं व अध्यापकों ने जीवन पर्यंत नशामुक्त (drugfree) का लिया संकल्प

सभी छात्र-छात्राओं से अपनी दोस्ती को drugfree रखने और अपने परिवार नशामुक्त बनाने तरीके समझाए।

लखनऊ। (drugfree) nasha mukt समाज आंदोलन ‘अभियान कौशल का’ अमृत कलश प्राथमिक विद्यालय भैंसामऊ बीकेटी पंहुचा। जहॉ  छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने जीवन पर्यंत drugfree रहने का संकल्प लिया। समाज आंदोलन ‘अभियान कौशल का’ के ब्लॉक प्रभारी नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि जिला प्रभारी श्री अग्रवाल के प्रतिनिधि अभिषेक अवस्थी ने भैंसामऊ में बच्चों को नशे के अनेकानेक दुष्परिणाम बताए। नशे से होने वाली धनहानि, जनहानि और मानहानि पर प्रकाश डाला।

 प्राथमिक विद्यालय में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को आजीवन nasha mukt रहने का संकल्प कराया गया। संकल्प सभा में जिला प्रभारी की तरफ से शिक्षकों को अभियान का पटका पहनाकर सम्मानित किया। अंत में सभी बच्चों को अभियान के लालपत्र वितरित किए गए।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button