शिक्षक दिवस समारोह में शिक्षकों को किया सम्मानित 

Manoj Kumar Yadav

मोहनलालगंज। डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर 5 सितंबर को ब्लाक मोहनलालगंज के ग्राम पंचायत धनुवासांड स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ‘शिक्षक दिवस समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धनुवासांड ग्राम प्रधान कृष्ण शरण प्रद्युम्न सिंह और पूर्व चेयरमैन सेस सहदेव सिंह यादव ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार यादव, सहायक अध्यापक मीना विश्वकर्मा, नीता कुमारी, निशा सिंह, शालिनी चतुर्वेदी और विभा जायसवाल को शिक्षक दिवस के अवसर पर पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अन्य गणमान्य लोग  उपस्थित रहे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button