यात्रियो के सामान के साथ चोर गिरफ्तार

लखनऊ। जीआरपी अकबरपुर पुलिस ने रेलवे स्टेशन व ट्रेन मे आने जाने वाले यात्रियो का के सामान नगदी,ज्वैलरी, व मोबाईल आदि की चोरी करने वाला एक शातिर चोर को गिरफ्तार करके 9220 रुपये नगदी बरामद की है।
 पुलिस उपाधीक्षक रेलवे प्रथम संजीव कुमार सिन्हा के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक समर सिंह के मार्गदर्शन मे चेकिंग हेतु अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर मामूर थे कि मुखबीर खास की सूचना पर अभियुक्त सूरज लोना निवासी शाहपुर फिरोजपुर थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर  को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जिसके कब्जे से चोरी गये जेवरात को बेचने के बाद बचा हुआ नगदी  बरामद किया गया।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button