विवाद से बचने के लिये इलेक्ट्रिक आटोरिक्शा का किराया भी निर्धारित हो

किराया :-प्रति किमी. संचालन लागत रूपये 8.45

लखनऊ। किराये को लेकर आयेदिन होने वाले विवाद को लेकर लार्टस ने प्रसासनिक अधिकारिओं को पत्र लिखकर इलेक्ट्रिक आटोरिक्शा का किराया निर्धारित किये जाने की मांग की है।

यह भी पड़े- अपनों की बेरुखी से बदहाल जीवन जी रहे कैदियों को कारागार मंत्री ने बांटे कपड़े

लार्टस अध्यक्ष प्रभात कुमार दीक्षित ’’पंकज’’ ने बताया की किराया निर्धारित न होने की दशा में इलेक्ट्रिक आटो संचालकों का किराये को लेकर आये दिन सवारियों में विवाद होते रहते हैं। जिसके कारण इलेक्ट्रिक आटोरिक्शा चालको को बहुत ही दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा हैं। जिस प्रकार लखनऊ महानगर में यात्रियों को परिवहन सेवा उपलब्ध कराने हेतु इलेक्ट्रिक आटोरिक्शा संचालकों द्वारा अपना उत्तरदायित्व निभाने का कार्य किया जा रहा है उसको दृष्टिगत् रखते हुये आगामी बैठक में प्रस्तावित किराया पर निर्णय को लेकर संचालको के हित में किराया निर्धारित करवाने की मांग की गई है। मांग है की संचालन लागत के हिसाब से किराया निर्धारित करने के पूर्व भुवनेश्वर, कोलकाता, बैंगलौर, अहमदाबाद, सूरत, जयपुर व दिल्ली जैसे महानगरो में इलेक्ट्रिक आटोरिक्शा के निर्धारित किराये का भी अवलोकन अवश्य कर लिया जाय तत्पश्चात् लखनऊ महानगर में किराया निर्धारित किया जाय।

यह भी पड़े-  ऑटोरिक्शा से अवैध वसूली पर बर्खास्त होंगे पुलिस कर्मी-पुलिस आयुक्त

इलेक्ट्रिक आटोरिक्शा के चालन का विवरण 
1- इलेक्ट्रिक चालित आटोरिक्शा का औसत संचालन 120 किमी. प्रतिदिन है।
2- इलेक्ट्रिक चालित आटोरिक्शा माह में औसतन 24 दिन चलती है।
3- इलेक्ट्रिक चालित आटोरिक्शा माह में औसतन 3000 किमी. एवं वर्ष में औसतन 36000 किमी. चलती हैं।
4- इलेक्ट्रिक चलित आटोरिक्शा का प्रतिदिन की इलेक्ट्रिक खपत का औसत 7 यूनिट है।
किराया :-प्रति किमी. संचालन लागत रूपये 8.45

लार्टस द्वारा प्रस्तावित किराया 

प्रथम 2.5 किमी. या उसके अन्य भाग के लिए है रू0 21.12
तत्पश्चात् 1 किमी. या उसके अन्य भाग के लिए है रू0 8.45.

रात का किराया निर्धारित किराये से 25% अधिक होना चाहिए एवं वेटिंग चार्ज रू0 2 प्रति मिनट
होना चाहिए।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button