लावारिस सूटकेस को बरामद कर उनके वारिस को किया गया सुपुर्द

लखनऊ।  ट्रेन में मिले लावारिस सूटकेस को बरामद कर जीआरपी चारबाग की टीम ने उनके वारिस को खोज कर सुपुर्द कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक नवरत्न गौतम जीआरपी थाना चारबाग ने बताया की सूचना मिली कि नौचन्दी एक्सप्रेस मे लावारिस सूटकेस पाया गया है। जिसे मौके पर पहुंच कर कब्जे मे लिया गया।  सूटकेस को चेक किया गया तो उसमे आगन्तुक का मोबाइल नम्बर मिल गया। जिसे सूचित किया गया।
जिस कि जानकारी मिलते ही रमाकान्त यादव निवासी बिजलीपुर थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज थाना पर आये। उन्होंने बताया कि मेरी पत्नी नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेनसे यात्रा कर रही थी। लालगोपालगंज मे लाल रंग का सूटकेस जिसमे एक जोडी चांदी की पायजेब, एक जोडी कान के झुमके, एक अदद मंगलसूत्र, एक अदद सफेद चैन, 28100 रूपये नगद व कपडे आदि थे, जो छूट गया था । रमाकान्त यादव को उपरोक्त सूटकेस सुपुर्द किया गया । आगन्तुक व आगन्तुक का परिवार अपना कीमती सामान व सूटकेस सकुशल पाकर बहुत प्रसन्न हुए और जीआरपी चारबाग की भूरि-भूरि प्रंशसा की ।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button