दिव्यांग पूर्व सैनिकों Soldier का अभिनंदन कर व्हीलचेयर वितरित

पूर्व Soldier एवं उनके आश्रितों का सम्मान समारोह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक Soldier कल्याण निगम लिमिटेड के तत्वावधान में पूर्व सैनिक Soldier एवं उनके आश्रितों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने मुख्य अतिथि के तौर पर प्रतिभाग किया। इस अवसर पर श्री अरुण ने उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के द्वारा ऐसे प्रशिक्षित और प्रशिक्षणार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया, जिन्होंने हाल ही में अपना सुरक्षा कोर्स पूरा करके चयन प्राप्त किया है।श्री अरुण ने दिव्यांग पूर्व सैनिकों Soldier एवं उनके आश्रितों को व्हीलचेयर, ई-रिक्शा, स्कूटी इत्यादि वितरित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे सैनिक देश को विपरीत परिस्थितियों से बचाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सैनिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं

देश पर जब-जब संकट आया, हमारे सैनिकों ने अपनी प्राणों की आहूति तक दे दी। केंद्र व प्रदेश सरकार सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं। समाज कल्याण विभाग भी इस दिशा में निरंतर प्रयत्नशील है। विभाग पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को छात्रवृत्ति, पेंशन एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव समाज कल्याण एवं अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड, डॉ हरिओम, उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम के प्रबंध निदेशक मेजर जनरल नीलेन्द्र कुमार के साथ-साथ कई पूर्व सैनिक ,उनके आश्रित एवं युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की पत्नियों उनके बच्चों और दिव्यांग पूर्व सैनिकों ने प्रतिभाग किया।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button