यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे चार वेंडर पकड़े गये

लखनऊ। ट्रेनों में अवैध रूप से खानपान की सामग्री बेच कर यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे चार वेंडर को वाणिज्य विभाग की टीम ने पकड़ लिया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे रेखा शर्मा ने बताया की अनाधिकृत
वेंडरों के विरुद्ध एक औचक जांच का आयोजन किया गया | इस दौरान गाड़ी संख्या 04052 (आनंद विहार– वाराणसी सिटी स्पेशल) की लखनऊ स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 01 पर पहुँचने पर सघन जांच की गयी।

यह भी पड़े

हेल्थ चेकअप के साथ ही बच्चों को मिलेगा 25 हजार का स्वास्थ्य बीमा कवर

जांच के दौरान 04 वेंडरों को गाड़ी पर अनाधिकृत रूप से खाने पीने का पैकेट बेचते हुए पकड़ा गया। पूछताछ करने पर चारो वेंडरो के पास से किसी भी प्रकार का कोई वैध प्राधिकार पत्र नहीं पाया गया। अनाधिकृत वेंडरों को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु रेल सुरक्षा बल लखनऊ के सुपुर्द कर दिया गया |

यह भी पड़े

भावी रेल परियोजनाओं को लेकर मंडल रेल प्रबंधक ने गहन निरीक्षण किया

रेल प्रशासन अपने सम्मानित यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे अधिकृत खानपान स्टाल व वेंडर से ही खानपान सामग्री ख़रीदे | किसी भी प्रकार सहायता अथवा शिकायत के लिए रेलवे हेल्पलाइन संख्या 139 पर अथवा रेल मदद ऐप पर संपर्क करें |

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button