धूम–धाम से जूनियर दिल्ली स्कूल का वार्षिक समारोह मनाया

लखनऊ। जूनियर दिल्ली स्कूल के कमता ब्रांच का वार्षिकोत्सव रविवार को  स्कूल के चिनहट मैदान में आयोजित हुआ। समारोह का उद्घाटन कैप्टन एमएम बेग, विश्व दीपक गुप्ता चेयरमैन , इसी का नाम जिंदगी संस्थापक कविता शुक्ला, विभा सिंह राजपूत एडमिनिस्ट्रेटिव, समीना वारसी प्रधानाचार्या, जस्टिस महेंद्र दयाल सिंह ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर खलीक भी उपस्थित रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम की थीम “जल ही जीवन’ था। स्कूल की प्रधानाचार्या समीना वारसी के पूरे साल बच्चों को जल सुरक्षित करने के नियम समझाए। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत वेलकम सांग से हुई।
इसके बाद बच्चों ने जल बचाओं थीम पर कई कार्यकर्मों के माध्यम से सभी से जल संरक्षण की अपील की। इसके इलावा बच्चों ने शास्त्रीय, पंजाबी, देशभक्ति एवं नाटक भी प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के दौरान पूरा मैदान अतिथियों एवं अभिभावकों से खचाखच भरा हुआ था। उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों ने सभी बच्चों का तालियाँ बजा- बजाकर उत्साह बढ़ाया। अंत में स्कूल की प्रधानाचार्या समीना वारसी ने स्कूल की समस्त शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button