उड़ीसा से 34 लाख रूपये का गाॅजा लेकर आ रहे दो तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ। अन्तर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को एसटीएफ की टीम ने
झांसी से गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से 139.6 कि0ग्रा0 गाॅजा (अनुमानित मूल्य लगभग 34 लाख रूपये) बरामद किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक राकेश ने बताया की मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्करों को पकड़ने के लिया लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जानकारी मिली की मादक पदार्थ की तस्करी ललितपुर के रास्ते उ0प्र0 राज्य में हो रही है। जिस पर निरीक्षक यतीन्द्र वर्मा, मु0आ0 दिनेष गौतम,अरविन्द सिंह,प्रदीप कुमार,आ0 विवेक कुमार सिंह की टीम गठित कर  थाना बबीना झांसी ललितपुर हाइवे पर संतोष परमार निवासी लज्जा की गढी, थाना सैपऊ, जिला धौलपुर राजस्थान समेत दीपक कुमार मंगल निवासी विरमवाल तहसील बयाना, थाना रूदावल, जिला भरतपुर राजस्थान को गिरफ्तार कर ट्रक की जांच की गई तो कुल 47 पैकेट मिले। जिसमें गांजा भरा हुआ मिला।
अभियुक्तों ने बताया कि यह अवैध मादक पदार्थ उड़ीसा से लाकर आसपास के क्षेत्रो में सप्लाई करते है। इस काम में हमे वाहन संदीप सिंह निवासी नौहरा नौरा बाडी धौलपुर उपलब्ध कराता है व इस बार हम संजय अब्बासी निवासी धैलपुरा राजस्थान के लिए माल लाये थे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button