देहदान के लिए महान समाजसेवी स्वo तुलसी सिंह कुशवाहा जी सम्मानित

लखनऊ। देहदान के लिए महान समाजसेवी स्वo तुलसी सिंह कुशवाहा को मृत्यु उपरांत किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
 किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के एनाटॉमी विभाग द्वारा आयोजित देहदान सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल डॉ विपिन पुरी ( कुलपति किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ) ने बहराइच जिले के मूलनिवासी महान समाजसेवी स्वo तुलसी सिंह कुशवाहा को मृत्यु उपरांत प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समाजसेवी स्वo तुलसी सिंह कुशवाहा जी अपना संपूर्ण अंगदान करने वाले बहराइच जिले के प्रथम व्यक्ति थे।
प्रशस्ति पत्र को उनकी सुपुत्री मंजू ‘मैत्री’ (लेखिका) व सुपुत्र सिद्धार्थ सिंह शाक्य (एडवोकेट – हाई कोर्ट, लखनऊ) के द्वारा ग्रहण किया गया ।
लेफ्टिनेंट जनरल डॉ विपिन पुरी ने समाजसेवी स्वo तुलसी सिंह कुशवाहा व अभी तक देहदान कर चुके समस्त सम्मानित व्यक्तियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि समस्त देहदान कर चुके व्यक्तियों का हमारा चिकित्सा विश्वविद्यालय सदैव ऋणी रहेगा।
आज हम चिकित्सा के क्षेत्र में जिन उपलब्धियों को हासिल कर चुके हैं, समस्त सम्मानित समाजसेवियों के इस अमूल्य योगदान के बिना यह कभी भी संभव नहीं हो सकता था। चिकित्सा के क्षेत्र में उनका यह अमूल्य योगदान हमारे लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा । उन सभी समाजसेवियों के इस अमूल्य योगदान के लिए हम उनके सदैव आभारी रहेंगे ।
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के एनाटॉमी विभाग द्वारा आयोजित देहदान सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल डॉ विपिन पुरी,वाइस चांसलर डॉ विनीत शर्मा, एनाटॉमी विभाग की प्रमुख डॉ पुनीता मानिक, डॉ एसएन शंखवार, मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर, एमबीबीएस के छात्र एवं अन्य कई सम्मानित सदस्य मौजूद रहे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button