माफिया अतीक अहमद गैंग का पचास हजार का इनामी सदस्य गिरफ्तार

लखनऊ। माफिया अतीक अहमद गैंग के सक्रिय सदस्य व 50 हजार रूपए पुरस्कार घोषित अभियुक्त को एसटीएफ ने अजमेर राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक राज कुमार मिश्रा ने बताया की अपराधियों पर कार्यवाही के लिये जानकारी एक्रत्र की जा रही थी। इस दौरान सूचना मिली की वांछित 50 हजार का ईनामी अपराधी मो0 जावेद उर्फ पप्पू गंजिया निवासी जहॉगीराबाद गंजिया थाना नैनी जनपद प्रयागराज  राजस्थान में छिपकर रह रहा है। जिस पर उप निरीक्षक अक्षय पीके त्यागी व विनय तिवारी की टीम ने अजमेर में होटल बागे रहमत, फूलगली से अभियुक्त मो0 जावेद उर्फ पप्पू गंजिया को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त मो0 जावेद ने  बताया कि उसकी उम्र लगभग 51 साल है और वह कक्षा 8 पास है। वर्ष 1989 में उसके चाचा के लडके महबूब अली की ठेकेदारी के काम को लेकर गुलाम मेहरा से रंजिश  हो गयी थी। इसी के चलते महबूब अली की हत्या हो गयी थी।
इसी को लेकर अपने साथियों के साथ मिलकर गुलाम मेहरा की हत्या कर दी गयी थी। जेल से आने के बाद अपने सहयोगी महकू पासी निवासी गंजिया थाना नैनी प्रयागराज, छम्मन निवासी अरैल थाना नैनी प्रयागराज, ताजूदीन उर्फ ताजू निवासी करबला, मन्सूर अहमद निवासी इन्दलपुर थाना नैनी प्रयागराज के साथ अपराध की दुनिया में आगे बढ़ता गया। उल्लेखनीय है कि इसका साथी ताजूदीन उर्फ ताजू व महकू पासी पुलिस मुठभेड में मारा गया था।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button