महिला आरक्षण बिल पास होना राजनीति का अमृत काल-सुषमा खर्कवाल

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन में प्रवेश के पहले दिन नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पास कर देश भर की महिलाओं को सशक्तिकरण के साथ-साथ गौरवशाली पल महसूस करने का एहसास दिया। महापौर सुषमा खर्कवाल ने हर्ष व्यक्त हुये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साधुवाद देते हुए इसे राजनीति का अमृत काल बताया।

महापौर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि तीन दशकों की अटकलों के बाद महिला आरक्षण बिल को (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) आज नए संसद भवन में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पेश किया, जिसे ध्वनिमत के जरिए लोकसभा से पास किया गया। दोनों सदनों से इस बिल के पास होते ही संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण तय हो जाएगा। इस बिल से अब विधान सभाओं और लोकसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी।

महापौर ने कहा कि यह बिल विकसित भारत की अवधारणा है। नारी शक्ति को यह वंदन हमारी ‘सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास’ की नीति का परिणाम है। हम जब यह कहते हैं जो पहले नहीं हुआ वो अब हो रहा तो उसका कारण ऐसे कलजायी फैसले हैं।बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, समर्थ योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, फ्री सिलाई मशीन और सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना जैसी तमाम स्कीम हैं जिनके माध्यम से हमारी सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button