अनारक्षित टिकटों का भुगतान यूपीआई से करे

यात्रियों की सुविधा के लिए

लखनऊ। उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अनारक्षित टिकटों की खरीददारी अब ऑनलाइन कर दी है। जिसका भुगतान यूपीआई के द्वारा किया जा सकता है।

यह भी पड़े-कार्यक्रमों के लिये पुलिस अनुमति अब आनलाइन होगी 

मंडल के कुल 19 स्टेशनों पर प्रारंभ

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया की आधुनिकीकरण की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहे है। जिस के तहत मंडल के लखनऊ, वाराणसी, प्रयाग एवं अयोध्या धाम स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर अब अनारक्षित टिकटों की ख़रीद पर यूपीआई द्वारा ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है। यह सुविधा मंडल के कुल 19 स्टेशनों पर प्रारंभ की जाएगी एवं अभी मंडल के उक्त चार स्टेशनों पर यह सुविधा प्रारंभ कर दी गई है।

यह भी पड़े-निष्पक्ष चुनाव के लिए सी-विजिल मोबाइल ऐप का उपयोग कर जागरूक बनें 

जल्द ही इस सुविधा को मंडल के अन्य स्टेशनों यथा अकबरपुर
जंक्शन, अमेठी, अयोध्या कैन्ट जंक्शन, बाराबंकी जंक्शन, भदोही, जंघई जंक्शन, जौनपुर जंक्शन,जौनपुर सिटी, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन, निहालगढ़, उन्नाव जंक्शन, प्रयागराज संगम, रायबरेली जंक्शन एवं शाहगंज जंक्शन एवं सुलतानपुर पर भी प्रारंभ कर दिया जाएगा।

यह भी पड़े-नगराम स्थित राजा नल किले का सर्वे करने पहुंची पुरातत्व विभाग की टीम 

इस प्रक्रिया के तहत टिकट खरीदते ही यात्री को सामने रखे स्क्रीन पर अपना टिकट विवरण, किराया भुगतान राशि एवं साथ ही में एक स्वजनित क्यूआर कोड दिखेगा,जिसे यात्री द्वारा अपने मोबाइल फोन से स्कैन करके दर्शायी गई किराया राशि का भुगतान किया जा सकता है।

यह भी पड़े-सनातन परम्परा में जैन संस्कृति का विशेष महत्व है-पूर्व पुलिस महानिदेशक विजय कुमार 

इस सुविधा द्वारा रेलवे अपना नवीनीकरण करते हुए अपने रेल यात्रियों को अधिकाधिक लाभान्वित कर सकेगी। इस सुविधा से यात्रियों को टिकट लेने के लिए अपने साथ नकद धन रखने की आवश्यकता नहीं होगी,उनका समय बचेगा, लेन देन में पारदर्शिता रहेगी तथा रेलवे को भी अपना रेल राजस्व
सुव्यवस्थित और संयोजित रखने में सहायता प्राप्त होगी।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button