मण्डल रेल प्रबंधक ने किया मंडलीय चिकित्सालय का निरीक्षण

 

चिकित्सा सुविधाओं को परखा एवं रोगी कर्मियों से किया संवाद
लखनऊ। मण्डल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे एस.एम.शर्मा ने मंडलीय चिकित्सालय में पहुंचकर इसका गहन निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी,पैथोलॉजी और डिस्पेंसरी इत्यादि का सूक्ष्मता से किया।

यह भी पड़े-अपर महाप्रबंधक ने किया वाराणसी स्टेशन का निरीक्षण 

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक रेखा शर्मा ने बताया की निरीक्षण  के दौरान उन्होंने पैथोलॉजी की साफ-सफाई, स्वच्छता और चिकित्सालय की कार्यप्रणाली पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए आज का निरीक्षण किया।

यह भी पड़े-एडीजी ने उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए एनसीसी कैडेटों को किया सम्मानित

निरीक्षण के दौरान मण्डल रेल प्रबंधक ने औषधि भंडारण की प्रक्रिया, मरीजों की आवश्यकता के अनुसार उनको दी जाने वाली दवा की समयानुसार आपूर्ति तथा दवा वितरण प्रणाली, चिकित्सा संबंधी कार्यप्रणाली,चिकित्सा सुविधाओं के डिजिटलीकरण की दिशा में किए जाने वाले वाले प्रयासों इत्यादि को परखा।

यह भी पड़े-नीरज चोपड़ा ने तीन साल में पहले घरेलू टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता

इसके साथ ही उन्होंने चिकित्सा एवं जांच संबंधी उपकरणों की उपलब्धता, उनके रखरखाव तथा उनकी कार्यदक्षता की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने चिकित्सा सुविधाओं के उन्नयन के संबंध में अपने सुझाव एवं निर्देश पारित किए तथा दवा लेने के लिए के लिए कतार में लगे मरीजों से एवं ओपीडी में आए हुए मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद स्थापित किया तथा उनको HMIS (हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफोरमेशन सिस्टम) ऐप से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के फायदे बताते हुए इस विषय में जागरूक किया।

यह भी पड़े-ट्रेनों व रेलवे स्टेशन परिसर में चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

उन्होंने चिकित्सा सुविधाओं का निरंतर अपग्रेड करते हुए चिकित्सालय को अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित करने एवं अस्पताल में आने वाले अपने सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाने पर विशेष बल दिया।  निरीक्षण में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डा. संगीता सागर सहित अन्य चिकित्साधिकारी एवं पैरा मेडिकल स्टाफ उपस्थित रहा।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button