राष्ट्रीय पक्षी मोर की आरडीएसओ कैम्पस में संदिग्ध मौत

लखनऊ। मानक नगर थाना क्षेत्र स्थित आरडीएसओ कैम्पस में एसबीआई बैंक के निकट एनेक्सी-2 भवन के सामने कूडा घर में राष्ट्रीय पक्षी मोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई | जिसकी सुचना पर हडकंप मच गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर स्थानीय थाने व रेलवे पुलिस सहित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच मृतक मोर का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मानक नगर थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे आरडीएसओ कैम्पस में स्थित एसबीआई बैंक के निकट एनेक्सी 2 भवन के सामने कूडा घर में एक मोर की मृत होने की सूचना मिली थी | जिसपर रेलवे पुलिस सहित मौके पर वन विभाग के उपनिरीक्षक नूर हसन मौजूद रहे।
उन्होंने मृत मोर के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है | इस दौरान वन विभाग उपनिरीक्षक नूर हसन ने कहा कि मृत मोर का पोस्टमार्टम के उपरांत  ससम्मान के साथ दफनाए जाने की प्रक्रिया किया जायेगा।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button