पड़ोसी के घर में चोरी करने वाले दम्पति गिरफ्तार

लखनऊ। कृष्णा नगर पुलिस ने किराएदार के बंद कमरे से कीमती जेवरात व नकदी चोरी के आरोप में पड़ोसी दम्पति को गिरफ्तार किया है। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया किआरोपित दम्पति ने अपना परिचय सूरज कुमार शर्मा व उसकी पत्नी सुनैना शर्मा निवासी गीतापल्ली के रूप में दिया है।
पुलिस के अनुसार गीतापल्ली निवासी राजेन्द्र कुमार मौर्य  के बंद कमरे का ताला खोल कीमती जेवरात सहित हजारों की नकदी चोरी की घटना के बाद पीड़ित ने चोरी की आशंका जता पड़ोसी किराएदार दम्पति पर आशंका जता नामजद लिखित शिकायत की थी।
\गिरफ्त में आए दम्पति की निशानदेही पर चोरी किए गए जेवरात सोने का हार, सोने की साई बाबा के लाकेट सहित चैन, सोने झाले सोने के बाले कान के तीन टप्स, नाक बडी वाली नथ, तीन लेडीज अंगूठी एक जेन्टस अंगूठी, चार जोडी बडी पायल, 3 जोडी छोटी पायल, एक मंगलसूत्र, एक मांग टीका 15 जोडी बिछिया, 1 ओम 1 लाकेट बरामदगी के आधार पर आरोपित दम्पति को थाने में दर्ज मुकदमे के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button