देश भर में क्षेत्रीय स्तर पर स्थापित किये जायेंगे सनातन शक्ति केन्द्र-पंकज तिवारी

लखनऊ। सनातनियों को समृद्ध किये बगैर सनातन धर्म को सशक्त एवं भारत राष्ट्र को मजबूत बनाने की कल्पना सम्भव नहीं है। इसलिए सनातनियों को आर्थिक, मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के लिये राष्ट्रीय स्तर पर अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा द्वारा सनातन शक्ति केन्द्रों की स्थापना की जायेगी।
उपरोक्त जानकारी संगठन के संयोजक पंकज कुमार तिवारी द्वारा आर्य महासभा त्रिदंडी कार्यालय में आयोजित एक सभा में दी गई।
पंकज तिवारी ने बताया सनातन धर्म विश्व का एक मात्र शांतिप्रिय धर्म है जो सभी पंथ और महजब मानने वालों का सम्मान करता है।  सनातन आस्था को ना मानने वालों को भी इससे कभी कोई खतरा नहीं रहा परन्तु यदि कोई सनातन धर्म एवं संस्कृति को समाप्त करने का स्वप्न देखेगा कोई भी सनातनी ना इसको बर्दाश्त करेगा और ना ही विधर्मी आसुरी शक्तियों को भारत वर्ष में स्वीकार किया जायेगा और इसके लिये प्रत्येक सनातनी को एकजुट करते हुये उन्हें आर्थिक,मानसिक एवं सामाजिक रूप से शक्तिशाली बनाया जायेगा और इसमें जगह जगह स्थापित सनातन शक्ति केंद्रों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जायेगी।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button