घायल मासूम बोली जल्दी ठीक कर दो मुझे घर जाना है 

स्कूल में पेड़ गिरने से घायल बेसुध मासूम संध्या का निजी हॉस्पिटल में हो रहा इलाज

मनोज कुमार यादव

लखनऊ। विद्या हास्पिटल एवं ट्रामा सेंटर में इलाज शुरु होने के बाद चौथे दिन मासूम संध्या की हालत में सुधार हो रहा है। बुधवार को मासूम संध्या बोली डॉक्टर अंकल जल्दी ठीक कर दो मुझे घर जाना है।
यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव शिवम त्रिपाठी ने बुधवार को हास्पिटल पहुंचकर मामूम संध्या का हाल जानने के साथ ही बुजुर्ग नानी को पांच हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी, मासूम की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा। इस मौके पर डॉ विवेक त्रिपाठी और समाजसेवी अनुपम मिश्रा मौजूद थे। वहीं बुजुर्ग नानी और मामा कैलाश मासूम संध्या की हालत में सुधार को देखकर खुश हुए और धन्यवाद दिया।
बता दें कि निगोहां के उतरांवा मजरा गौसनगर स्थित ननिहाल में रहने वाली 9वर्षीय मासूम संध्या उतरांवा के प्राइमरी स्कूल में कक्षा 2 में पढ़ती थी,1 अक्टूबर को स्कूल में पढाई के दौरान गिरे पेड़ की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गयी थी।
बुजुर्ग नानी चन्द्रावती व मामा कैलाश ने हालत बिगड़ने पर मासूम को इलाज के लिये निजी अस्पताल में भर्ती कराया था लेकिन आर्थिक स्थित ठीक ना होने से इलाज में दिक्कते आ रही थी।जिसके बार परिजनो ने मोहनलालगंज पत्रकार एसोसिएशन कार्यालय पर पहुंचकर मदद की गुहार लगायी।
समाजसेवी अनुपम मिश्रा ने सोशल मीडिया पर मासूम के इलाज में मदद के लिये मुहिम चलाई जिसके बाद मासूम संध्या की मदद के लिये इलाके सहित अन्य जनपदों के ढाई दर्जन लोगों समेत सरकारी महकमे में काम करने वाले लोग भी आगे आकर आर्थिक मदद देने के लिये एकजुट हुये, वहीं मोहनलालगज के हरकंशगढी में स्थित विद्या हास्पिटल के संचालक डा०विवेक त्रिपाठी ने मासूम के इलाज की जिम्मेदारी लेकर रविवार को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।
सोमवार को एसडीएम हनुमान प्रसाद मौर्य अस्पताल पहुंचे और कहा मासूम के इलाज का बेहतर इलाज कराया जायेगा,जो सम्भव आर्थिक मदद है की जायेगी। सीएम राहत कोष से भी मदद करायी जायेगी।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button