धूमधाम से मनाया गया मातृ पितृ वंदन दिवस

लखनऊ। आधार खेड़ा कुर्सी रोड स्थित डॉवर बोस्टन स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मातृ पितृ वंदन दिवस। जिसकी मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध निर्देशिका का अर्चना त्रिपाठी  तथा उनके साथ वरिष्ठ पत्रकार विवेक पांडे आयोजन में उपस्थित थे। कार्यक्रम इसमें सर्वप्रथम कक्षा 6 व 7 की छात्राओं अर्चिता, जरीन तथा अंशिका मिश्रा द्वारा अलका श्रीवास्तव अध्यापिका के नेतृत्व में श्री गणेश वंदना प्रस्तुत की गई उसके पश्चात माता-पिता के सम्मान व महत्व को प्रदर्शित करते हुए कक्षा आठ के विद्यार्थियों द्वारा गीत प्रस्तुत किया
जिसका नेतृत्व विक्रम सिंह नेगी द्वारा किया गया विद्यालय में संस्कृत को भी समान महत्व देते हुए मातृ पितृ पूजन दिवस पर संस्कृत श्लोक का हिंदी अनुवाद के साथ प्रस्तुतीकरण अर्चना पांडे अध्यापिका के नेतृत्व में किया गया तत्पश्चात सभी अभिभावक गणों के पूजन की विधि आरंभ की गई जिसमें सभी अभिभावकों के चरण वंदना के साथ उनका तिलक माल्यार्पण तथा आरती के साथ उनका पूजन किया गया साथ ही उन्हें सम्मानित कर प्रसन्नता के साथ विदा किया गया यह समस्त कार्यक्रम का श्रेय विद्यालय की प्रधानाचार्य सुषमा श्रीवास्तव और टीचर्स को जाता है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button