बजट में व्यापारियों को भी प्राथमिकता पर रखना चाहिए था: संजय गुप्ता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने पेश किए गए बजट पर कहा की एमएसएमई क्षेत्र एवं स्टार्टअप के लिए धनराशि के आवंटन से नये उद्योग लगाने वालों को लाभ मिलेगा। जिससे व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा, तथा पर्यटन को बढ़ावा मिलने से व्यापार में वृद्धि होगी।
बैठक में  ,उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांस गोमती चेयरमैन अशोक यादव ,अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ,उपाध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की बजट में निश्चित रूप से चिकित्सा, शिक्षा ,महिला सुरक्षा, पर्यटन, धार्मिक क्षेत्रों में अधिक से अधिक धनराशि का प्रावधान किए जाने से प्रदेश का समुचित विकास होगा। लेकिन सरकार ने सीधे तौर पर व्यापारियों को कुछ भी नहीं दिया। जो उनकी अपेक्षा के विपरीत रहा।
जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों के लिए व्यापारी स्वास्थ्य बीमा एवं व्यापारी पेंशन योजना तथा बाजारों के लिए सीसीटीवी कैमरा योजना शुरू किए जाने की उम्मीद थी।
व्यापारियों ने कहा की सरकार को सीधे तौर पर कुछ ना कुछ अवश्य करना चाहिए क्योंकि व्यापारी समाज सीधे तौर पर सरकार को राजस्व संग्रह करके देता है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button