ठेले पर स्कूटी रखकर नारेबाजी करते हुए पार्टी मुख्यालय से निकले कांग्रेसी

पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

 लगातार बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर अब विरोध तेज हो गया है। बुधवार को लगातार 18वें पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा हुआ। इसके बाद लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एक ठेले पर स्कूटी रखकर पार्टी मुख्यालय से नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालने लगे। हालांकि प्रदर्शन की भनक लगते ही पुलिस ने मुख्यालय पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वहीं पर रोक दिया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में पहली बार डीजल और पेट्रोल के दाम इतना ज्यादा बढ़े हैं। कहा कि देश की राष्टीय राजधानी दिल्ली में तो डीजल के दाम पेट्रोल से भी ज्यादा हो गया है।

बता दें कि 24 जून को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 79.76 रुपए और डीजल की कीमत 79.88 रुपए पर पहुंच गयी। जबकि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज पेट्रोल 80.53 रुपए और डीजल 72.01 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा था।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button