आशुतोष गुप्ता बने वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य के प्रबन्धक 

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक के पद पर आशुतोष गुप्ता ने पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व श्री गुप्ता पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के गोरखपुर स्टेशन पर स्टेशन निदेशक के पद पर कार्यरत थे।
श्री आशुतोष गुप्ता की भारतीय रेल यातायात सेवा (आइ.र्आर.टी.एस.) में सिविल सेवा के 2014 बैच में नियुक्ति हुई। इनकी प्रथम नियुक्ति पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में सहायक परिचालन प्रबन्धक/कोचिंग के पद पर हुई। इन्होने मण्डल में मण्डल परिचालन प्रबन्धक/संचलन के पद पर भी सफलतापूवर्क कार्य किया ।
इनकी प्राथमिक शिक्षा मुम्बई में हुई तथा यांत्रिक इंजीनियरिंग में (बी.टेक) बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड साइंस-पिलानी (BITS Pilani)  राजस्थान से प्राप्त की।
आपको संगीन सुनने के साथ-साथ खेलों में क्रिकेट एवं बैडमिण्टन खेलना प्रसन्द है तथा आप रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों में समान रूप से लोकप्रिय हैं।

श्री गुप्ता की प्राथमिकता पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में यात्रियों को बेहतर सुविधा दिया जाना है साथ ही साथ यात्री आय एवं टिकट जॉच पर जोर दिये जाने की बात भी कही है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button