गंगा एक्सप्रेसवे से बदायूं एक डेस्टिनेशन के हब के रूप में उभरेगा

सुदृढ़ कानून व्यवस्था आज उत्तर प्रदेश की पहचान है: मुख्यमंत्री योगी

बदायूं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुदृढ़ कानून व्यवस्था आज उत्तर प्रदेश की पहचान है। छह वर्ष पहले परिवारवादी दल युवाओं के हाथों में तमंचा पकड़ाते थे। वहीं हमारी सरकार युवाओं के हाथ में टैबलेट दे रही है। हम उत्तर प्रदेश के युवाओं के टैलेंट को टेक्नोलॉजी और ट्रेनिंग के साथ जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बन रहे हैं। इसी का नतीजा है कि यूपी तेजी के साथ भारत के विकास का ग्रोथ इंजन बन रहा है।

बदायूं एक डेस्टिनेशन के हब के रूप में उभरेगा

सीएम योगी ने नगर निकाय चुनाव प्रचार के तहत रविवार को बदायूं में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे बदायूं से होते हुए गुजर रहा है। एक ओर से मेरठ जुड़ेगा और दूसरी तरफ प्रयागराज। दिल्ली जाना हो या प्रयागराज बदायूं से होकर ही जाना पड़ेगा। इससे बदायूं एक डेस्टिनेशन के हब के रूप में उभरेगा। हमारी सरकार हर घर जल योजना के तहत यहां शुद्ध पेयजल पहुंचाने जा रही है। बदायूं में सीवर लाइन का काम बहुत जल्द शुरू करने जा रहे हैं।

सबका साथ-सबका विकास

सीएम योगी ने कहा कि हमने सबका साथ-सबका विकास की भावना के साथ हमने प्रदेश के योजनाओं को आगे बढ़ाया। बिना किसी भेदभाव के लोगों को लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ दे रहे हैं। हम समाज का तुष्टिकरण नहीं बल्कि कि सशक्तिकरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी का नतीजा है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रदेश को 35 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इससे एक करोड़ से ज्यादा रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। समिट में बदायूं को भी निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इससे यहां के युवाओं को रोजगार के लिए कहीं बाहर नहीं भटकना पड़ेगा।
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है। विगत नौ वर्ष में गरीबों को शौचालय, आवास, उज्ज्वला गैस के कनेक्शन, स्किल डेवलपमेंट, जनधन योजना के तहत बैंक एकाउंट, आयुष्मान योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा कवर जैसी अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि भारत अकेला देश है जिसने कोरोना कालखंड में 80 करोड़ गरीबों को फ्री में राशन देने का कार्य किया है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button