कानपुर से बुलाकर युवती से किया गैंगरेप

लखनऊ। चिनहट कोतवाली क्षेत्र में युवती को काम दिलाने के बहाने कानपुर से बुलाकर धोखे से उसे नशीला पदार्थ पिलाकर पहले कार में  उसके बाद होटल में ले जाकर सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। जिसके बाद युवती को छोड़कर आरोपी फरार  हो गए।
इंस्पेक्टर चिनहट अश्विनी चतुर्वेदी पहले घटना को दबाने की कोशिश फिर फटकार के बाद मुकदमा दर्ज किया। आरोप  है कि चिनहट इलाके में विपिन सिंह, हिमांशु सिंह और विनाम सिंह ने चलती स्कॉर्पियो में युवती के साथ गैंगरेप किया। आरोप है कि इसके बाद युवती को बेहोश कर होटल ले गए और वहां होटल में भी तीनों ने हैवानियत की। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़िता से कहा है कि अगर मुहं खोला या किसी से शिकायत की तो मुहं तोड़ देंगे।
सूत्र बताते हैं कि आपराधिक प्रवृत्ति के विपिन सिंह ने युवती को काम दिलाने के नाम पर कानपुर से लखनऊ बुलाया था लेकिन अपने  साथियों के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह  ने बताया कि ने बीती 1सितंबर को शिकायत की थी कि बीते 24अगस्त को फिल्म में काम दिलाने के नाम पर विपिन सिंह ने चिनहट कोतवाली क्षेत्र में स्थित मटियारी के होटल में बुलाया था। लेकिन यहां उसके साथ हैवानियत की गई। पुलिस ने इस मामलें में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button