जीएसटी केअसिस्टेंट कमिश्नर की पत्नी ने की आत्महत्या

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी इलाके में एक जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर की पत्नी ने शनिवार की सुबह कमरे के अंदर पंखे से दुपट्टे के सहारे लटक कर जान दे दी। जिम से घर पहुंचे पति ने पत्नी को लटका देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतका के भाई ने पति पर प्रताड़ना के साथ हत्या का आरोप लगाया है।

यह भी पड़े-रेलवे सुरक्षा बल ने बेगमपुरा एक्सप्रेस से 26 नाबालिग बालकों को मुक्त कराया 

सुशान्त गोल्फ सिटी के सेक्टर जे की घटना

प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार मिश्रा के मुताबिक मूल रूप से जखनिया जनपद गाजीपुर के रहने वाले संतोष कुमार पत्नी पत्नी नीलम भारती  (39) व दो बेटियों के साथ सुशान्त गोल्फ सिटी के सेक्टर जे में रहते है। वह लखनऊ में सेलटैक्स विभाग में कमिश्नर है। पति संतोष के मुताबिक वह अपनी बेटी खुशी और श्रेया को स्कूल भेजने के बाद जिम चले गए। जब वह वापस लौटे तो देखा कि पत्नी कमरे में अंदर पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकी थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी।

यह भी पड़े-लेखपाल बनते ही पत्नी ने कारपेंटर पति का छोड़ा साथ

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी मायके पक्ष को देने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं मृतका नीलम ने भाई नवीन ने पति संतोष व सास ससुर पर बहन की प्रताड़ना के साथ हत्या कर लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस के मुताबिक भाई द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाईं की जाएगी। पुलिस के मुताबिक मृतका मूल रूप से बिहार के पटना जिले की रहने वाली थी। वह काफी समय से अवसाद ग्रस्त थी।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button