वर्ल्ड पुलिस एण्ड फायर गेम्स में जयदीप कुशवाहा ने रजत पदक जीता

लखनऊ। वर्ल्ड पुलिस एण्ड फायर गेम्स का आयोजन विनीपेग कनाडा में किया गया है। जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस के आरक्षी जयदीप कुशवाहा ने आर्चरी स्पर्धा के इण्डियन राउण्ड के 60 मीटर, 50 मीटर और 40 मीटर स्पर्धा में प्रतिनिधित्व करते हुए सिल्वर (रजत) पदक अर्जित किया है।
जिसकी वर्तमान नियुक्ति चतुर्थ वाहिनी पीएसी प्रयागराज में है। बताते चले कि आरक्षी जयदीप कुशवाहा ने वर्ष 2016 में जनरल कोटे के अन्तर्गत भर्ती होने के पश्चात 04वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज से उत्तर प्रदेश पुलिस आर्चरी टीम में वर्ष 2019 में चयनित हुआ था। जिसने टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अखिल भारतीय पुलिस आर्चरी प्रतियोगिता वर्ष 2022 में उच्च कोटि का प्रदर्शन करते हुए 01 स्वर्ण व 03 रजत पदक अर्जित किये थे। जिसके बाद मार्च 2023 में गुजरात में आयोजित 42वीं सीनियर नेशनल आर्चरी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर कांस्य पदक अर्जित किया था। आरक्षी के प्रदर्शन के आधार पर अखिल भारतीय पुलिस स्पोर्टस कन्ट्रोल बोर्ड नई दिल्ली ने उसे पुलिस टीम में चयनित किया था।

Leave a Reply

Back to top button