कल्पना वर्मा ने किया 1000 किलो लकड़ी का दान

लखनऊ। स्वयं सेवी संस्था संत श्रीसोमवारी महाराज सेवा संस्थान के माध्यम से बैंकुठधाम के लिए कल्पना वर्मा ने 1000 किलो लकड़ी का दान दिया। उन्होंने कहा की सामाजिक और आध्यात्मिक मान्यता यही है “वही जीते है, जो दूसरों के लिए जीते है” | धर्म भी हमारा यही कहता है कि “’परहित सरिस धर्म नहीं भाई, परपीड़ा सम नहीं अधमाई” |

इन बातों को जानते सभी है पर व्यवहार में कुछ ही लोग और संस्थायें लाती है | जिससे समाज में कई तरह के लोगों की जरूरतें बिना लागत के पूरी हो जाती है |

लखनऊ की कल्पना वर्मा पत्नी अजय शंकर वर्मा निवासी 496/11 KHA छोटा चाँद गंज पजावा द्वारा स्वयं सेवी संस्था संत श्रीसोमवारी महाराज सेवा संस्थान के माध्यम से बैंकुठधाम के लिए 1000 किलो लकड़ी का दान दिया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष एसएन सिंह ( एडवोकेट) और अजय शंकर वर्मा ( एडवोकेट) ने कहा की अपनी क्षमता के अनुरूप वह हमेशा समाज सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे l
आप को बता दे की स्वयं सेवी संस्था संत श्री सोमवारी महाराज विगत कई वर्षो से जरुरतमंदो की अनेकों जरूरतों को निस्वार्थ भाव से पूरा कर रहे है तथा सामाजिकता और आम आदमी के मदद के लिए हमेशा तत्पर भी रहते है |

संगठन के पदाधिकारियों द्वारा यह भी कहा गया की जल्द कुछ और सहयोग आम जनता के हितों के लिए उनके द्वारा किया जायेगा | आज देश में जहाँ लोग अपने निजी स्वार्थ में छल-कपट और झूठ से घिरे है वही कल्पना वर्मा और स्वयं सेवी संस्था का यह योगदान अत्यंत सराहनीय है |

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button