मलिहाबाद में 26 मार्च को होगा वृहद पशु आरोग्य मेला का आयोजन

रोगी Animal का होगा अति विशिष्ट उपचार

लखनऊ। मुख्य Animal चिकित्सा अधिकारी डा० ए० के वर्मा ने बताया कि 26 मार्च की सुबह 08ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक विकासखण्ड मलिहाबाद के ग्राम सरावां में पं0 दीनदयाल उपाध्याय वृहद   Animal  आरोग्य मेला का आयोजन किया जायेगा । जिसमें जनपद के पशुपालकों को विभाग द्वारा सुविधाएँ उपलब्ध करायी जायेगी।

उद्यमिता के अवसर की मिलगे जानकारी

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि रोगी Animal का अति विशिष्ट उपचार एवं औषधि वितरण, रोग ग्रस्त पशुओं की अल्ट्रासाउण्ड मशीन द्वारा जांच, पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान एवं बाँझपन समस्या का निवारण, पशुओं की लघु शल्य चिकित्सा, निःशुल्क Animal टीकाकरण, पशुपालकों को पशुधन बीमा की सुविधा, पशुओं की उन्नत तकनीक की वैज्ञानिकों द्वारा जानकारी, मेले में पंजीकृत पशुओं को निःशुल्क कृमिनाशक दवापान, खनिज लवण (मिनरल मिक्सचर ) तथा सकेन्द्रित Animal आहार उपलब्ध कराया जायेगा, पशुपालन के क्षेत्र में उद्यमिता के अवसर की जानकारी प्रदान करना, अन्य विभागों यथा कृषि, उद्यान मत्स्य आदि के बारे में जानकारी प्रदान करना। जनपद के समस्त पशुपालकों से निवेदन है कि मेले में अपने अधिक से अधिक Animal को लाकर विभाग द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं का लाभ उठायें।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button