प्रवासी श्रमियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए  मण्डलायुक्त ने दिए निर्देश 

लखनऊ। मण्डलायुक्त रंजन कुमार की अध्यक्षता में रोजगार के सम्बन्ध में स्मार्ट सिटी आफिस में बैठक का आयोजन किया गया। मण्डलायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि विभिन्न प्रदेशों से आये मजदूरों को उनके कार्य स्थल पर ही रोजगार उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि स्कील्ड एवं नान स्कील्ड या ट्रेनिंग कराके उनके योजना के अनुसार शासन की मंशा के अनुरूप जितना जल्द हो सके कार्य मुहैय्या कराये जिससे कि प्रवासी मजदूरों को तत्काल रोजगार से जोड़ा जा सके।
आयुक्त ने कहा कि लखनऊ स्मार्ट सिटी उद्यमियों के विकास संस्था से मिलकर प्रवासी मजदूर शहरी गरीब युवा जो बेरोजगार है उन्होंने चयनित करके और यथाशीघ्र कार्यवाही करे और रोजगार उपलब्ध कराये और महिला उद्यमी को प्राथमिकता में रखते हुये ट्रेनिंग कराकर रोजगार से जोड़ने का कार्य करें।
आयुक्त ने कहा कि विभिन्न स्किमो के माध्यम से हम जरूरतमंदों को ऋण उपलब्ध कराकर स्वरोजगार से जोड़ने का काम प्राथमिकता के आधार पर करें और कहा हास्पिटलिटी सेक्टर, ड्राइविंग, सिक्योरिटी, कपड़े के डिजाइन, फर्नीचर और शोरूम में लोगों को ट्रेनिंग कराके सभी सेक्टरों में रोजगार मुहैय्या कराया जायें।
इस अवसर पर जनरल मैनेजर शशि मोहन, टीम लीडर पवन कुमार, टीम लीडर श्रीवास्तव, राकेश शुक्ला व अधिकारी/कर्मचारी उपस्थिति रहें।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button