पुलिस की शारीरिक समस्याओं को लेकर‘‘बिल्डिंग ए रेजिलिएंट वर्कफोर्स’’ कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। पुलिस बल की ड्यूटी के दौरान होनें वाली शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक थकान संबंधी महत्वपूर्ण समस्या को हल करने के लिए रिजर्व पुलिस लाइन्स ‘‘बिल्डिंग ए रेजिलिएंट वर्कफोर्स’’ कार्यक्रम का आयोजन रविवार को रेसिलियंसी प्रोग्राम के आयोजक एवं प्रशिक्षक टीम द्वारा किया गया।

यह भी पड़े-आईपीएस अमित कुमावत ने बेहतरीन प्रर्दशन करने वाले पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित 

कार्यक्रम में शारिरिक, मानसिक एवं भावनात्मक थकान संबंधी समस्याओं के सम्बन्ध में कर्मचारियों को जागरूक किया गया। ‘‘बिल्डिंग ए रेजिलिएंट वर्कफोर्स’’ कार्यक्रम में सलमानताज पाटिल पुलिस उपायुक्त, यातायात कमिश्नरेट द्वारा चिंता एवं तनाव से पुलिस कर्मचारियों पर पड़ रहे नकारात्मक प्रभाव और थकान को कम करनें हेतु दैनिक योग अभ्यास, ध्यान और हेल्दी खाने जैसी स्वास्थ्य संबधित आदतें सुधारनें हेतु प्रोत्साहित किया गया।

यह भी पड़े-वन थाउजेंड गैंगके नाम पर युवक की पिटाई का वीडियो किया वायरल  
उपरोक्त कार्यक्रम में प्रसिद्ध स्वास्थ्य प्रशिक्षक दीपिका लालवानी द्वारा एक स्वास्थ्य सत्र आयोजित किया गया जिसमें तनाव को कम करने और प्रतिरोधक्षमता को बढ़ावा देने के लिए व्यायाम और श्वास तकनीक साझा की गई।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button