नाबालिग के साथ झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

लखनऊ। मलिहाबाद पुलिस ने नाबालिग युवती के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

यह भी पड़े- बेटे ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर की थी पिता की हत्या

बीते गुरुवार को मलिहाबाद क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ शादी का झांसा देकर कस्बा मलिहाबाद के केवलहार निवासी मोहम्मद शाबान खां ऊर्फ समद पुत्र उस्मान खां द्वारा शारीरिक संबंध बनाए जाने के संबंध में मलिहाबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।

यह भी पड़े- पुलिस मुठभेड कुख्यात अपराधी सन्नी काकरान का शूटर गिरफ्तार 

मलिहाबाद पुलिस ने मुखबिर की खास सूचना पर मुकदमे से संबंधित अभियुक्त मोहम्मद शाबान खां उर्फ समद को मलिहाबाद के मोहान रोड से सटे बख्तियार नगर गांव से पकड़ लिया और गिरफ्तारी की धारा से अवगत कराते हुए हिरासत में लेकर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button