बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी

लखनऊ। फोन से बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोपी को थाना जीआरपी बाराबंकी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पड़े-आईपीएस अमित कुमावत ने बेहतरीन प्रर्दशन करने वाले पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित 

अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे जय नरायन सिंह के आदेश के अनुपालन में पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे राकेश पुष्कर एवं पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रशान्त वर्मा के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बीती 07 अप्रैल को ट्रेन नं. 11124 बरौनी ग्वालियर एक्स0 को बम से उड़ाने की धामकी दी गई थी।

यह भी पड़े-यात्रियों का सामान चुराने वाले तीन चोर गिरफ्तार 

जिस सम्बन्ध में गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपाधीक्षक रेलवे प्रथम विकास कुमार पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी बाराबंकी देवेन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में गठित टीम ने अभियुक्त गुड्डू मन्सूरी निवासी बैरई थाना काल्पी जिला जालौन उम्र करीब 34 वर्ष को कानपुर झाँसी हाइवे पर दुर्गा मन्दिर के पास थाना कालपी जनपद जालौन से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके पास से धमकी देने वाला मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।

यह भी पड़े-ज्वैलर्स को मिर्चा झोक करके भागे लुटेरे को पुलिस ने पकड़ा   

पूंछताछ का विवरण
पूँछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया कि मैने ही बीती 07 अप्रैल को ट्रेन नं. 11124 बरौनी ग्वालियर एक्स0 को अपने मोबाइल से क्षेत्रीय सुरक्षा नियन्त्रण कक्ष उत्तर रेलवे आरपीएफ प्रयागराज को फोन कर बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1- प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र कुमार द्विवेदी थाना जीआरपी बाराबंकी
2. उ0नि0 अरवेश कुमार वर्मा थाना जीआरपी बाराबंकी
2- उ0नि0 विजय सिंह थाना जीआरपी बाराबंकी
3-हे0का0 हरेन्द्र यादव थाना जीआरपी बाराबंकी
4-हे0का0 आनन्द यादव थाना जीआरपी बाराबंकी
5-हे0का0 अनिल कुमार यादव थाना जीआरपी बाराबंकी
6- का0 विकास सिंह थाना जीआरपी बाराबंकी

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button