व्यापारी पर हमले को लेकर बंद रहेगा भूतनाथ मार्केट

लखनऊ। अतिक्रमण की शिकायत करने पर भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष पर असामाजिक तत्वों ने हमला बोल दिया। जिससे व्यापारी चोटिल हो गया।

 

जिससे गुस्साये व्यापारियों ने भूतनाथ मार्केट को गुरूवार को बंद रखने का ऐलान किया है।

पुराना किला गणेश भवन निवासी कमल अग्रवाल ने बताया कि उनकी दुकान गांधी मार्केट भूतनाथ में रितिका किराना के नाम से है। मंगलवार की दोपहर वह व्यापारियों की समस्याओं को लेकर आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता से बात करते हुए जा रहे थे। उसी समय एक व्यक्ति बार काउंसिल का पूर्व अध्यक्ष बताते हुए उनसे अभद्रता करने लगा और अन्य साथियों के साथ उन्हें मारने लगा। बीच बचाव में आए व्यापारियों से भी  कहासुनी की।

मारपीट की इस घटना से व्यापारी आक्रोशित हो गए और गाजीपुर थाने पहुंचे यहां व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में व्यापार मंडल के भूतनाथ मार्केट के अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, आर्दश व्यापार मंडल अध्यक्ष समेत भूतनाथ मंदिर व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने व्यापारी से मारपीट को लेकर गुरुवार को मार्केट बंद रहने का ऐलान किया है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button