बीजेपी पार्टी के सबसे कम उम्र के पार्षद प्रत्याशी हिमाँशु  

लखनऊ।  बीजेपी पार्टी ने राजधानी में नगरीय चुनाव में इस बार शारदा नगर प्रथम वार्ड से 22 वर्षीय युवा नेता हिमांशु आम्बेडकर को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। हिमांशु प्रदेश के निकाय चुनाव में सबसे कम उम्र के युवा प्रत्याशी है।
नामांकन के साथ ही युवा सोच से क्षेत्र में बदलाव लाने की बात कह रहे है।नामांकन पश्चात् युवा प्रत्याशी हिमांशु ने मंगलवार को अपने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया।
 चुनावी कार्यालय पर वार्ता के दौरान बताया कि अभी हाल ही में उन्होंने लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित हीरा लाल लॉ कॉलेज से एलएलबी की पढाई पूरी कर अधिवक्ता बने है।
विगत कई वर्ष बाबा साहब आंबेडकर की विचार धारा पर संचालित संस्था राष्ट्रिय सुरक्षा मिशन परिषद के प्रदेश अध्यक्ष पद पर रहकर बाबा साहब के विचारो को आगे बढ़ाया है और आरएसएस शाखा से संचालित क्रीड़ा भारती संस्था के युवा प्रमुख भी रहे है।
बीजेपी पार्टी ने जिस प्रकार का विश्वास कर उन्हें अपने पार्टी से उम्मीदवार घोषित किया है उस विश्वास पर खरे उतरे इसके लिए कड़ी मेहनत करेंगे। उनका चुनावी एजेंडा शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार के साथ विकास है।
जिसे वह प्रातः मार्निंग वॉक, क्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक बाजारों एवं घर घर जाकर स्थानीय जनता से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लेंगे एवं नए जोश व नए टेक्नोलॉजी संग क्षेत्र का विकास करेंगे। उनका सपना है कि उनका वार्ड एक नशा मुक्त एवं आदर्श वार्ड बने।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button