पुलिस उपाधीक्षक रेलवे ने सीतापुर व लखीमपुर थाने का अर्दली रूम किया

लखनऊ। पुलिस उपाधीक्षक रेलवे हृषिकेश यादव ने मंगलवार को जीआरपी थाने सीतापुर व लखीमपुर का अर्दली रूम किया गया। जिसमे सुरक्षा व्यवस्था एवं विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए मिशन शक्ति अभियान व महिला हेल्प डेस्क को और अधिक प्रभावी बनाये रखने के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।
पुलिस उपाधीक्षक ने महिला संबंधी अपराध, चोरी लूट आदि के अपराधों से संबंधित लंबित विवेचनाओं को अभियान चलाकर शीघ्र निस्तारित करने हेतु निर्देश दिए गए। सम्मन, वारंट, टॉप टेन अपराधी पर कार्यवाही की समीक्षा कर मिशन शक्ति अभियान तथा महिला हेल्प डेस्क को और अधिक प्रभावी बनाने एवं सुदृढ़ कानून/शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के प्रति आवश्यक निर्देश दिया गया।
थानों पर तैनात सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मीटिंग कर उनकी सभी की समस्याओं को सुना। जिसके  निस्तारण का आश्वासन दिया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म,वेटिंग हाल व ओवरब्रीज पर चेकिंग किया गया।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button