पुलिस कमिश्नर डी0के0 ठाकुर, A.C.P कृष्णा नगर के नवनिर्मित न्यायालय का उद्घाटन

पुलिस कमिश्नर लखनऊ श्री डी0के0 ठाकुर महोदय द्वारा A.C.P बाजारखाला के ऐशबाग ईदगाह स्थित कार्यालय में A.C.P आलमबाग व A.C.P कृष्णा नगर के नवनिर्मित न्यायालय, का रिवन काटकर उद्घाटन किया गया पुलिस कमिश्नर लखनऊ श्री डी0के0 ठाकुर महोदय द्वारा A.C.P बाजारखाला के ऐशबाग ईदगाह स्थित कार्यालय में A.C.P आलमबाग व A.C.P कृष्णानगर के नवनिर्मित न्यायालय का रिवन काटकर उद्घाटन किया गया। पुलिस आयुक्त आलमबाग महोदय व सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर महोदय के नवनिर्मित कोर्ट में आने वाले फरियादियों की सुविधाओं का पूर्ण ध्यान रखा गया है।

पुलिस कमिश्नर लखनऊ महोदय द्वारा कमिश्नरेट लखनऊ में निरंतर बेहतर/ स्मार्ट पुलिसिंग को प्रभावी बनाने हेतु A.C.P आलमबाग व A.C.P कृष्णानगर के नवनिर्मित कोर्ट का उद्घाटन किया गया जो बेहतर सुविधाओं से युक्त है, जिस पर आने वाले आगंतुक व फरियादियों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इसके लिए बेहतर से बेहतर व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध श्री नीलाब्जा चौधरी, पुलिस उप आयुक्त पश्चिमी श्री सोमेन बर्मा, अपर पुलिस उपायुक्त श्री चिरंजीव नाथ सिंहा, सहायक पुलिस आयुक्त बाजारखाला श्री विजय राज सिंह, आदि अधिकारीगण मौजूद रहे

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button